कायस्थ समाज मुक्तिधाम में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित
सोजत । कायस्थ समाज मुक्तिधाम में नगर के कायस्थ समुदाय के बंधुओं एवं समाजसेवी नागरिकों ने मंगलवार शाम पौधरोपण कर मुक्तिधाम में सेवा अभियान का शुभारंभ किया । इस मौके सभी ने मिलकर छायादार पौधे लगाए एवं उन्हें संरक्षित रख वृक्ष बनाने का संकल्प लिया । कायस्थ समाज मुक्तिधाम के महासचिव राकेश भटनागर ने पौधरोपण कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि भामाशाह ईश्वरलाल माथुर के सानिध्य में भटनागर विकास एवं प्रबंधन समिति के अध्यक्ष भद्रेश भटनागर , संरक्षक नवनीत राय 'रुचिर' , कोषाध्यक्ष महेंद्र भटनागर , सहसचिव दिनेशकुमार भटनागर , प्रचार मंत्री सुनील भटनागर सहित पर्यावरण प्रेमी अजय जोशी , समाजसेवी राजेन्द्र शर्मा नाराराम टाक , जवरीलाल बोराणा आदि ने श्रमदान कर बीस पौधे लगाए । कायस्थ समाज के प्रमुख वयोवृद्ध समाजसेवी दलवीर राय ने मुक्तिधाम में पौधरोपण कार्य की सराहना करते हुए कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया ।