खेड़की में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित हुआ
बहरोड़। लायंस क्लब बहरोड़ रॉयल द्वारा राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय खेड़की में वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें 25 छायादार पौधे लगाए गए। इस कार्यक्रम में क्लब अध्यक्ष प्रदीप गोयल, कोषाध्यक्ष राजेश गुप्ता, लायन कर्मवीर यादव, जितेन्द्र छिपा, कार्यक्रम संयोजक डॉ सौरभ गौड़ व स्कूल अध्यापक सुमन बाई यादव, कार्यवाहक सुनीता यादव, सुनील यादव, सुरेश चंद यादव एवं संदीप यादव सहित धर्मेंद्र यादव, धर्मवीर यादव, नरेंद्र यादव, जितेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।