Dark Mode
वृक्ष हमारी संस्कृति का अभिन्न अंग है: भारद्वाज

वृक्ष हमारी संस्कृति का अभिन्न अंग है: भारद्वाज

सोजत। बिना आक्सीजन के जीवन नहीं,और बिना पेड़ों के आक्सीजन नहीं वृक्ष हमारी संस्कृति का अभिन्न अंग है और स्वच्छ पर्यावरण और पृथ्वी पर पर्यावरण संतुलन हेतु पेड़ आवश्यक है स्वच्छिक रूप से वृक्षारोपण कर संरक्षण व संवर्धन करे।यह उद्दगार वीसोच महाविद्यालय के निदेशक हेरम्ब भारद्वाज ने पौधरोपण कार्यक्रम के शुभारम्भ मे कहे। वीसोच महाविद्यालय परिसर एवं मुख्य द्वार पर जन्माष्टमी पर्व पर वृट वृक्ष सहित पंचवटी के विभिन्न प्रजातियों के कुल ग्यारह पौधे लगाये गये । इस अवसर पर वीसोच काॅलेज के कार्यावाहक प्राचार्या वर्षा तिवारी ने कहा कि प्रकृति के संतुलन के लिए पौधरोपण जरूरी है वृक्ष लगाकर उसका संरक्षण व संवर्धन करे। महाविद्यालय स्टाॅप सदस्य अशोक गहलोत, राजेन्द्र कुमावत,भावना बौराणा, शाहरुख खान मोहम्मद आसिफ लक्ष्मी जाट,भावना गौराणा, उगमराज, विद्यार्थियों मे कुलदीप सिंह,निर्मल राठौड़,देवेन्द्र जाट,चन्द्रप्रकाश,सुरेश, चेतन कुमार, ओमप्रकाश आदि ने वृक्षारोपण कार्यक्रम में सहयोग किया। काॅलेज के छात्रो ने एक-एक पेड़ लगाकर उसको पुष्पित व पल्लवित करने का संकल्प लिया और समाज के लोगो को भी वृक्षारोपण करने के लिए प्रेरित कर उसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी की शपथ दिलवाई गई। महाविद्यालय के पर्यावरण क्लब प्रभारी अजय कुमार जोशी के नेतृत्व मे पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित हुआ।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!