Dark Mode
इण्डिया किड्स फैशन वॉक में ट्रेंडी कलेक्शन, वेस्टर्न पार्टीवियर के बीच डेनिम ड्रामा बना आकर्षण का केंद्र 

इण्डिया किड्स फैशन वॉक में ट्रेंडी कलेक्शन, वेस्टर्न पार्टीवियर के बीच डेनिम ड्रामा बना आकर्षण का केंद्र 

 

इण्डिया किड्स फैशन वॉक सीजन 6 का हुआ समापन 

 
जयपुर। सजे-धजे डिजाइनर परिधानों में म्यूजिक बीट्स पर कैटवॉक करते क्यूट मॉडल्स और हूटिंग कर उनका उत्साह बढ़ाते परिवारजन एवं दर्शक। अवसर था पिंक कॉन्सेप्ट्स और वैश्वी मल्टीवेंचर्स की ओर से द पैलेस बाय पार्क ज्वैल्स होटल्स एंड रिजॉर्ट्स में आयोजित किए गए इण्डिया किड्स फैशन वॉक सीजन 6 का, जिसमें नन्हें मॉडल्स ने कैटवॉक के साथ ही अपनी चुलबुली और नटखट अदाओं से सबका दिल जीत लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे समाजसेवी एवं केटीसी ग्रुप के चेयरमैन राज खान (वॉटरप्रूफिंग किंग), शो के ब्रांड ओनर अमन वर्मा एवं टीम ने जोश-खरोश से भरपूर लिटिल मॉडल्स को क्राउन, शैश पहनाकर ट्रॉफी-सर्टिफिकेट भेंट कर सम्मानित किया। इस अनूठे फैशन शो में लिटिल मॉडल्स को कैटवॉक के अलावा जयपुर हूपर के नाम से विख्यात किड्स आर्टिस्ट सिनाया बियानी की स्पेशल हूला हूप, ट्यूलिप खींची की कथक एवं पंखुड़ी और चित्रांशा की भवई डांस परफॉर्मेंस ने जमकर तालियां बटोरीं। 
 
इण्डिया किड्स फैशन वॉक के ब्रांड ओनर अमन वर्मा ने बताया कि वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर कोरियोग्राफर रोहित शर्मा और के.के. साल्वी के डायरेक्शन में हुए इस किड्स फैशन शो में मैक्स फैशन ब्रांड का ट्रेंडी कलेक्शन सबके बीच आकर्षण का केंद्र रहा। इसके अलावा फैशन लेबल कृष्णम बाय सुष्मिता सैनी ने बच्चों के वेस्टर्न पार्टी वियर कलेक्शन को शोकेस किया वहीं जैकवेट्स बाय जितेंद्र कुमावत ने डेनिम ड्रामा टाइटल से डेनिम और कॉटन फैब्रिक्स पर किए गए एक्सपेरिमेंट्स को अपने कैप्सूल कलेक्शन में शोकेस किया। फैशन फोटोग्राफर रमेश कुमार ने फैशनेबल क्यूट फोटोज को अपने कैमरे में कैद किया। इण्डिया किड्स फैशन वॉक की लिटिल मॉडल्स का मेकअप और स्टाइलिंग लेक्मे एकेडमी लालकोठी सेंटर की आर्टिस्ट्स ने किया। इसके अलावा मिस एंड मिसेज इंडिया ग्लैम ऑर्गेनाइजेशन की यंग मॉडल्स की कैटवॉक ने भी सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। एंकर खुश ने अपनी दिलकश परफॉर्मेंस से माहौल को चार चांद लगाए। कार्यक्रम में इण्डिया ग्लैम ऑर्गेनाइजेशन के फाउंडर डायरेक्टर पवन टांक, मिसेज इंडिया ग्लैम सुमन ब्याडवाल और मिसेज इंडिया ग्लैम राजस्थान अंजू यादव विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। इण्डिया किड्स फैशन वॉक सीजन 6 के सहयोगियों में वाटरप्रूफिंग किंग केटीसी ग्रुप, पीपुल्स च्वाइस इवेंट्स एंड एंटरटेनमेंट, मिस एंड मिसेज इंडिया ग्लैम ऑर्गेनाइजेशन, एसजीएम आउटडोर, सिटी लाइव, पिंक स्क्वायर मॉल, स्पार्क इवेंट कंपनी, होटल सोवेनियर पिपरमिंट, दौलत बैंड, डीजे विशाल, स्टाइल ऑन, स्किना लेजर एंड हेयर ट्रांसप्लांट क्लिनिक, एजेआई क्राउन किंग, कंटेंट बिल्डर्स आईटी कंपनी, रमेश कुमार फोटोग्राफी, बिजनेस रेमेडीज, हाइप द इमेज, टैटू नशा, ऑडियो सेंटर, अनन्य सोच आदि शामिल हैं। 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!