गोली काण्ड के शहीदों को दी श्रद्धांजलि
सीकर। शहीद स्मारक विकास समिति कुदन अजीतपुरा के द्वारा गुरुवार को कुदन गोली काण्ड के शहीदों की 89वे शहादत दिवस पर सुखानी जोड़ी में स्थित शहीद स्मारक पर शहीदो को श्रद्धांजलि अर्पित की आज ही के दिन 25 अप्रैल 1935 को सुखानी जोहड़ी में तत्कालीन अंग्रेज ऑफिसर डब्लू वेब की पुलिस ने जाट किसानों के ऊपर गोलियां दागी थी जिसमे 4 जाट किसानों की मौत हो गई थी । गोठड़ा भुकरान के चेता सिंह, टीकू सिंह एवम तुलछा सिंह थे तथा अजीतपुरा के 24 वर्षीय आशाराम पिलानिया शाहिद हुए थे । इससे ठीक एक महीने पहले खुदी कांड में गोठड़ा के श्री संभू सिंह शाहिद हुए थे । इस नरसंहार और जोरजुल्म के विरुद्ध दीनबंधु सर छोटूराम के नेतृत्व में एक डेलिगेशन जयपुर महाराजा से मिला था जिसमे कूदन गोलीकांड में मरने वालों की संख्या 12 बताई गई थी । गोलीकांड के बाद 104 लोगों को गिरफ्तार कर अमानुवीय यातनाएं दी गई थी । इसके बाद पूरे गांव में लूटपाट और जोर जुल्म का तांडव मचा था । देशभर में इस गोलीकांड के कारण सामंती सरकार की सर्वत्र भर्त्सना हुई थी । ब्रिटिश पार्लियामेंट लंदन में कूदन गोलीकांड की गूंज हुई थी । आज के इस कार्यक्रम में इंडिया गठबंधन के सीकर लोकसभा के उम्मीदवार कामरेड अमराराम, शहीद समिति अध्यक्ष किसान नेता रामचंद्र सुडा, पुर्ण मल चाचा , समिति उपाध्यक्ष राजु भुकर,कुदन सरपंच प्रतिनिधि सुल्तान सुडा, राकेश अजीतपुरा, पंचायत समिति सदस्य महेश रणवा बलदेव जी, पुर्व पंचायत समिति सदस्य रेखा जांगिड़, सुल्तान ,राजेन्द्र ,व शहिदों के परिवार के सदस्य तथा अनेक गांवों के ग्रामीण जन भी उपस्थित रहे। प्रबुद्ध वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए जिनमें समिति के अध्यक्ष रामचंद्र सुडा ने शिलान्यास से लेकर आज तक के विकास के बारे प्रकाश डाला तथा खुड़ी से कुदन किताब के लेखक शिक्षाविद अरविंद भास्कर ने कुदन गोली काण्ड के बारे में विस्तार से बतलाया कामरेड अमराराम ने इस पावन धरती को नमन करते हुए कहा यह धरती धन्य है जहां ऐसे स्वतंत्रता सेनानी दिए हैं जिन्होंने अंग्रेजों से लोहा लिया सुल्तान सुडा ने स्वतंत्रता सेनानी धापी देवी पर गीत सुनाया तथा आखिर में कुदन सरपंच प्रतिनिधि सुल्तान सुडा ने कार्यक्रम में पधारे सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन रामचंद्र सुडा ने किया।