पिलानी पंचायत समिति में बाबूलाल कनिष्ठ सहायक को श्रद्धांजलि
पिलानी . कस्बे की पंचायत समिति सभागार में आज सुशीला यादव विकास अधि कारी पंचायत समिति पिलानी के कार्यालय स्टाफ कनिष्ठ सहायक स्वर्गीय बाबूलाल मीणा के आकस्मिक निधन पर शोक सभा आयोजित की गई इस अवसर पर पंचायत समिति की ओर से सहयोग स्वरूप गुलाब देवी, धर्मपत्नी स्वर्गीय बाबूलाल मीणा को संभल प्रदान करते हुए 75000 की नगद राशि देकर संभल प्रदान किया गया। इस दुखद घड़ी में परमपिता परमात्मा से दिवंगत आत्मा के लिए शोक सभा आयोजित की गई जिसमें नरेंद्र सिंह पिलानिया अतिरिक्त विकास अधिकारी, राजेश कुमार सहायक विकास अधिकारी, विनोद कुमार सहायक विकास अधिकारी, गजेंद्र सिंह जिला अध्यक्ष ग्राम विकास अधिकारी ,संदीप दारा ब्लॉक मंत्री,रमेश कुमार ब्लॉक अध्यक्ष कनिष्ठ सहायक ,रामेश्वर सरपंच घडावा, गुमानी राम, सुमन मीणा ,मुकेश कुलहरी, संजय कुमार, हवा सिंह घायल ,रियाजुद्दीन, सीमा शेखावत ,कल्पना बॉयत, शैलजा एवं समस्त स्टॉप पदाधिकारी गणमान्य जन उपस्थित होकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि प्रदान की गई ।