ट्राई साइकिल रैली का आयोज
रतनगढ़ । स्वीप गतिविधियों के अंतर्गत सतरंगी सप्ताह के चतुर्थ दिन दिव्यांगों के द्वारा समाज कल्याण विभाग के नेतृत्व में ट्राई साइकिल रैली का आयोजन किया गया ।दिव्यांग दीनदयाल खटीक, कुंज बिहारी जोशी ,गोपाल राम , हेमराज, चंद्रपाल , श्यामलाल , सत्यपाल, शीशपाल ,राजेश कुमार आदि की उपस्थिति में मतदाता जागरूकता का नारा हम भी सक्षम राष्ट्र भी सक्षम का उद्घोष किया गया। कार्यक्रम में लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट के राजीव शर्मा ,पवन सोलंकी , यशपाल माटोलिया उपस्थित रहे ।कार्यक्रम में स्वीप नोडल अधिकारी पवन शर्मा, सहायक विकास अधिकारी संजय भोजक, लालचंद ,सुरेंद्र सिहाग नरेंद्र सिंह, श्यामलाल, परमेश्वर कुमार, धनराज आदि उपस्थित रहे