तुलसीदास चिंतामणि प्रदेश महासचिव नियुक्त।
राजस्थान अनुसूचित जाति जनजाति अधिकार मंच के प्रदेशाध्यक्ष अनिल जलुथरिया ने जमवरामगढ़ कस्बा निवासी समाजसेवी तुलसीदास चिंतामणि को बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर एवं बिरसा मुंडा के विचारों को जन जन तक पहुंचाने में समाजसेवा की भावना को लेकर राजस्थान अनुसूचित जाति जनजाति अधिकार मंच का प्रदेश महासचिव नियुक्त किया है। चिंतामणि की नियुक्ति पर जमवरामगढ़ में खुशी की लहर है एवं लोगों ने चिंतामणि के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए बधाई दी है।