Dark Mode
तुर्की के किलर ड्रोन को भारतीय सीमा के पास किया तैनात

तुर्की के किलर ड्रोन को भारतीय सीमा के पास किया तैनात

बांग्लादेश द्वारा पश्चिम बंगाल के पास तुर्की निर्मित ड्रोन तैनात करने की खबरों के बीच भारत ने बांग्लादेश सीमा पर निगरानी बढ़ा दी है। यह घटनाक्रम शेख हसीना की अवामी लीग सरकार के पतन के बाद सीमावर्ती क्षेत्रों में आतंकवादी गतिविधियों में वृद्धि का संकेत देने वाली खुफिया सूचनाओं की पृष्ठभूमि में आया है।बांग्‍लादेश की सेना ने पश्चिम बंगाल से लगती सीमा पर बायरकतार टीबी-2 ड्रोन तैनात किया है। यह पूरा इलाका भारत के चिकन नेक के करीब है और बेहद संवेदनशील माना जाता है। तुर्की का टीबी-2 ड्रोन काफी शक्तिशाली है जो हमला करने के अलावा जासूसी करने में भी माहिर है। सूत्रों ने कहा कि सेना भारत के साथ सीमा के करीब बेकरटार टीबी2 मानव रहित हवाई वाहनों (यूएवी) की तैनाती पर रिपोर्टों की पुष्टि कर रही है। ये ड्रोन बांग्लादेश की 67वीं सेना द्वारा खुफिया, निगरानी और टोही मिशनों के लिए संचालित किए जाते हैं। जबकि बांग्लादेश ने दावा किया कि तैनाती रक्षा उद्देश्यों के लिए है, एक संवेदनशील क्षेत्र में ऐसे उन्नत ड्रोन की तैनाती के रणनीतिक महत्व को भारत ने नजरअंदाज नहीं किया है।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!