Dark Mode
सांसद जौनापुरिया के आवास पर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

सांसद जौनापुरिया के आवास पर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

टोंक । पुरानी टोंक थाना क्षैत्र में टोंक-सवाईमाधोपुर सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया के आवास में चोरी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर सहित माल बरामद किया है। मिली जानकारी के अनुसार 12 अप्रेल को परिवादी लोकेश गुर्जर पुत्र  बाबूलाल गुर्जर निवासी जोशियों का मोहल्ला वार्ड नं. 17 उनियारा ने थाने में उपस्थित होकर एक रिपोर्ट पेश की थी कि मैं टोंक-सवाईमाधोपुर सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया के रूईपेच मैदान में स्थित आवास पर देखरेख का कार्य करता हुं । 12 अप्रेल की रात्री को रसोई में आवाज आई तो मैने रसोई में जाकर देखा तो एक भारत गैस का एक खाली सिलेण्डर नही मिला, कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया। जिस पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश हेतु पुलिस अधीक्षक राजर्षि राज के आदेशानुसार अति. पुलिस अधीक्षक भवानी सिंह के मार्गदर्शन एवं वृत्ताधिकारी टोंक सलेह मोहम्मद के निर्देशन में पुरानी टोंक थानाधिकारी ओमप्रकाश के नेतृत्व में हैड कानि. हनुमान प्रसाद, कानि. राजेश 399, राजेश 981, खियाराम एवं महेन्द्र की पुलिस टीम गठित की गई, जिसके  तकनीकी सहायता व सीसीटीवी फुटेज खंगाले गये तथा पुराने चालानशुदा चोरों  से पूछताछ की जाकर भरसक प्रयास किया जाने पर आरोपी अभिषेक पुत्र बाबूलाल रेगर (22) साल निवासी मोहल्ला शोरगरान एवं सुरजमल उर्फ सुरज पुत्र प्रहलाद साहु (45) साल निवासी अम्बिका कालोनी थाना कोतवाली टोंक को गिरफ्तार किया गया तथा आरोपी सुरजमल साहु से चोरी किया गया गैस सिलेण्डर बरामद किया गया है। थानाधिकारी ओमप्रकाश ने बताया कि आरोपी नशा करने के आदि है, जिन्होने नशा करने के लिये पैसों की आवश्यकता के कारण चोरी करना कबूल किया है। उन्होने बताया कि पुलिस द्वारा की गई इस  कार्यवाही में  कानि. राजेश 399 व  राजेश कानि. 981 का विशेष योगदान रहा।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!