देसी कट्टे के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार
दौसा . दौसा कोतवाली व डीएसटी टीम द्वारा बड़ी कार्रवाई करते हुए एक देशी कट्टा व दो जिंदा कारतूस के साथ दो अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। दोनों अभियुक्त पूर्व में भी हत्या के प्रयास में गिरफ्तार हो चुके हैं दोसा कोतवाल लाल सिंह यादव ने बताया कि पन्नू पेट्रोल पंप दौसा से एक देशी कट्टा व दो जिंदा कारतूस के साथ अभियुक्त पुष्पेंद्र सिंह पुत्र बलबीर सिंह जाति राजपूत उम्र 27 वर्ष निवासी अयोध्या नगर दौसा व नीरज कुमार पुत्र नरेंद्र कुमार शर्मा जाति ब्राह्मण उम्र 24 वर्ष निवासी अयोध्या नगर दौसा को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तारसुदा दोनों अभियुक्त पूर्व में भी थाना टहला में हत्या के प्रयास में गिरफ्तार हो चुके हैं।