पोक्सो एक्ट प्रकरण में वाछिंत दो आरोपी गिरफ़्तार
अजमेर. पुलिस ने गत वर्ष 2023 जून माह में दर्ज पोक्सो एक्ट के प्रकरण में वांछित चल रहे दो वाछिंत दो आरोपियों को मंगलवार को गिरफतार कर लिया। जिला पुलिस अधीक्षक नरेन्द्र सिंह व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु जांगिड के निर्देशन में एवं मसूदा वृताधिकारी सज्जन सिंह के निकट सुपर विजन में मसूदा थानाधिकारी सुरेन्द्र सिंह व टीम के सदस्यों द्वारा वांछित आरोपियों की धडपकड अभियान में पोक्सो एक्ट के प्रकरण में वाछित चल रहे ग्राम किराप निवासी 50 वर्षीय छगना उर्फ छगनसिंह पुत्र भोमा जाति रावत व ग्राम किराप निवासी 20 वर्षीय सेटू सिंह पुत्र छगना रावत को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। घटना से जुड़े तथ्यों के अनुसार गत वर्ष 4 जून 2023 को मसूदा पुलिस को एक व्यक्ति द्वारा उसकी नाबालिग पुत्री के गुम होने की रिपोर्ट पेश किए जाने पर पुलिस ने धारा 363, 342 मा.द.सं. में मामला दर्ज किया जाकर अपहृता नाबालिग बालिका को दस्तायाब किया जाकर अनुसंधान किया गया। प्रकरण के मुख्य आरोपी नरेन्द्रसिंह पुत्र नारायण सिंह को पूर्व में ही गिरफ्तार किया जाकर न्यायालय में पेश करने पर न्यायिक हिरासत में भिजवाया जा चुका है। प्रकरण के वांछित आरोपी छगना उर्फ छगनसिंह व सेटूसिंह पुत्र छगनसिंह जो मुख्य आरोपी नरेन्द्रसिंह की गिरफतारी के पश्चात ही फरार चल रहे थे। उक्त हर दोनो वांछित आरोपीगण की तलाशी के किए गए प्रयासों में मंगलवार को दोनों आरोपियों को गिरफतार कर लिया।