Dark Mode
दो कार अपस में टकराई, एक कार औंधी गिरी, बड़ा हादशा टला

दो कार अपस में टकराई, एक कार औंधी गिरी, बड़ा हादशा टला

बहरोड़। नारनौल स्टेट हाईवे पर आज दोपहर में दो कारों में आपसी भिड़ंत हो गई। जिसमें एक कार पलटकर क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि दोनों कारों में 5 लोग सवार थे, जो सुरक्षित बच गए। दुर्घटना के बाद स्टेट हाईवे पर वाहनों का जाम लग गया। आसपास के लोग मदद के लिए दौड़े और कारों फंसे हुए चालक और सवारियों को सुरक्षित बाहर निकाला। दरअसल गांव हमीदपुर निवासी धर्मपाल यादव अपनी पत्नि और बेटे के साथ नारनौल जा रहा था। बिजोरावास गॉव के पास उनकी आर्टिका कार को स्विफ्ट कार ने पीछे से टक्कर मार दी। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि आर्टिका गाड़ी का पीछे का टायर फटने के बाद हवा में फुटबॉल की तरह लहराते हुए पलट गई और चारों पहिए ऊपर हो गए। तेज धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग और राहगीर मौके पर पहुंचे और कार में सवार सभी को सुरक्षित बाहर निकाला। हादसे की सूचना पुलिस को दी गई, मौके पर तत्काल ड्यूटी ऑफिसर सब इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार पहुंच गए। जिन्होंने घटनास्थल का जायजा लिया। 

 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!