ग्राम रायथल में दो दिवसीय स्वच्छता कैंप
कोटा । तकनीकी विश्वविद्यालय द्वारा गोद लिए गाँव रायथल में राजभवन से प्राप्त मासिक रोस्टर के अनुसार दो दिवसीय स्वच्छता कैंप के आयोजन की शुरुआत की गई। कुलपति प्रो. एसके सिंह के निर्देशानुसार कैंप के पहले दिन गाँव में विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय की यूनिवर्सिटी सोशल रिस्पांसिबिलिटी सेल की टीम ने सफाई अभियान का कार्य किया।
जनसम्पर्क अधिकारी डॉ. एसडी पुरोहित ने बताया कि कैंप में ग्रामवासियों को देश के विकास में स्वच्छता के महत्व से भी अवगत कराया गया। गाँव में स्वच्छता के प्रति ग्रामवासियों की जागरूकता को बढ़ाने के लिए विभिन्न गतिविधियां करवाई गई। इस अवसर पर राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय की यूएसआर सेल के नोडल अधिकारी डॉ. एसएल मीना, सहायक नोडल अधिकारी डॉ. एमएल मीना एवं राष्ट्रीय सेवा योजना की विश्वविद्यालय इकाई के कार्यक्रम अधिकारी मनोज वैष्णव एवं सेल के पूर्व नोडल अधिकारी डॉ. एके शर्मा व राष्ट्रीय सेवा योजना की विश्वविद्यालय इकाई के लगभग 60 स्वयंसेवक छात्र उपस्थित रहे।