दो दिवसीय पीयर एज्यूकेटर प्रशिक्षण सम्पन्न, 33 किशोरियों ने लिया प्रशिक्षण
फलोदी। दुसरा दशक द्वारा आयोजित दो दिवसीय पीयर एज्यूकेटर प्रशिक्षण शुक्रवार को फलोदी में सम्पन्न हुआ। इस प्रशिक्षण में 11 गांव की 33 किशोरियों ने भाग लिया। प्रशिक्षण में मुख्य रूप से यौन एवं प्रजनन स्वास्थ्य, वित्तीय साक्षरता, जेण्डर, किचन गार्डन आदि मुद्दो पर कार्य किया गया।
प्रशिक्षिका कंचन थानवी ने वित्तीय साक्षरता पर चर्चा करते हुए बताया कि सुरक्षित भविष्य के लिए बचत जरूरी है। इस दौरान उन्होंने किशोरियों को जरूरते, आवश्यकताएं व बुरी आदतों के बारे में भी बताया व बचत के लिए प्रेरित किया। किशोरियों ने बताया कि वह गुलक के माध्यम से बचत करती है जबकी 15 किशोरियों के बैंक में एकाउण्ट भी है। लीला, जेठी, उमा व अनिता ने अपने अनुभव शेयर करते हुए बताया कि बचत की राशी भविष्य में काम आएगी।
परियोजना समन्वयक प्रीति राठौड़ ने एसआरएचआर पर जानकारी देते हुए बताया कि गर्भवती महिला की देखरेख, समय पर टीकाकरण एवं सरकारी अस्पताल में प्रसव करवाएं जिससे सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके।
बशीरों ने पीपीटी के माध्यम से किचन गार्डन के बारे में बताया। उन्होने बताया कि दूसरा दशक से जुड़कर किशोर-किशोरियों ने 40 से अधिक किचन गार्डन तैयार किए है। किचन गार्डन के माध्यम से परिवार वालों को पोषक सब्जियां मिल रही है।