दौसा स्थापना दिवस पर दो दिवसीय कार्यक्रमों का आयोजन
दौसा . अति. जिला कलेक्टर सुरेश कुमार ने कहा कि दौसा स्थापना दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन में आमजन की भागीदारी जरूरी है। शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्थापना दिवस मनाये जाने के संबंध में आयोजित बैठक में अति.जिला कलक्टर ने यह बात कही।
अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने बताया कि जिला स्थापना दिवस के अवसर पर 09 एवं 10 अप्रेल को विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन एवं क्रिकेट मैच का आयोजन, सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम, कवि सम्मेलन का आयोजन, दौसा जिले में सरकारी एवं गैर सरकारी भवनों की सजावट एवं लाईटिंग का आयोजन किया जायेगा साथ ही दौसा स्थापना दिवस पर आम लोगों से अपने घरों पर 5 दीपक जलाकर दीपदान करने की अपील की ।
अति.जिला कलेक्टर सुरेश कुमार ने नगर परिषद आयुक्त विश्वामित्र मीना को गांधी तिराहा, कलेक्ट्रेट परिसर सहित अन्य जगह लाईटिंग की व्यवस्था करने व शहर मेें साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।
इस अवसर पर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रामकिशोर मीना, उप जिला कलक्टर संजय गोरा, उप जिला कलक्टर सैथल नीतू करौल ने विचार रखें। बैठक में नगर परिषद सभापति ममता चौधरी, लायन्स क्लब के अध्यक्ष मनोहर लाल गुप्ता, मानगंज व्यापार संघ के अध्यक्ष राकेश चौधरी, नगर परिषद आयुक्त विश्वामित्र मीना, रोटरी क्लब के पदाधिकारी, संतोष तिवाडी अन्य लोगो ने अपने सुझाव दिये तथा कार्यक्रम के सफल आयोजन का भरोसा दिलाया।