Dark Mode
कंवरपुरा बालाजी धाम में दो दिवसीय धार्मिक आयोजन कल से

कंवरपुरा बालाजी धाम में दो दिवसीय धार्मिक आयोजन कल से

हनुमान जन्मोत्सव पर होंगे कंवरपुरा धाम में विभिन्न धार्मिक आयोजन


नवलगढ। कस्बे के कंवरपुरा बालाजी मंदिर में दो दिवसीय धार्मिक आयोजन हनुमान जन्मोत्सव पर होंगे। जगदीश पूनिया, सुरेश पूनियां व मनफूल पूनिया ने बताया की हनुमान जन्मोत्सव पर होटल नवलगढ़ प्लाजा के सौजन्य से दो दिवसीय धार्मिक आयोजन होंगे जिसमे 5 अप्रैल को सायंकाल 4 बजे बालाजी मंदिर से कलश यात्रा व निशान यात्रा शुरू होकर कंवरपुरा धाम पहुँचेगी। 5 बजे राज्यस्तरीय बॉलीबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ होगा। 6 अप्रैल को सुबह 7.15 से सामुहिक व संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया होगा। 10.15 बजे बालाजी महाराज की ज्योत लेकर व प्रसाद का भोग लगाकर महाप्रसाद का आयोजन होगा। 6 अप्रैल को सायंकाल राज्यस्तरीय वॉलीवाल प्रतियोगिता के विजेता व उपविजेता टीमो को पुरस्कृत किया जाएगा। सायंकाल महाआरती के साथ विभिन्न धार्मिक आयोजनों का समापन होगा।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!