मतदान अधिकारियों व कार्मिको का दो दिवसीय प्रशिक्षण
रतनगढ़ । विधानसभा चुनाव 2023 के मतदान करवाने हेतु जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा आदेशित मतदान अधिकारियों व कार्मिको का दो दिवसीय प्रशिक्षण केसरदेवी लोहिया कन्या महाविद्यालय में रिटर्निंग अधिकारी डॉ अभिलाषा चौधरी के निर्देशन में शुरू हुआ। रिटर्निंग अधिकारी द्वारा असेंबली लेवल मास्टर ट्रेनर वीवीपीएटी मास्टर ट्रेनर को प्रशिक्षण हेतु पाबंद किया गया। दक्ष प्रशिक्षकों द्वारा मतदान कार्मिकों को कंट्रोल यूनिट, बैलेट यूनिट, वीं वीं पी ए टी मशीन,पिंक पेपर सील इत्यादि चुनाव प्रक्रिया संबंधी विभिन्न प्रक्रियाओं की जानकारी दी गई ,साथ ही पोलिंग पार्टी में नियुक्त कार्मिकों को मतदान संबंधी विभिन्न कर्तव्यों से अवगत करवाया गया। दक्ष प्रशिक्षकों में विक्रम सिंह चौहान, विनोद कुमार सिसोदिया, शिव शंकर कम्मा, श्रवण महिया, शिवकुमार शर्मा, मोहनराम सैन शामिल रहे। प्रशिक्षण स्थल पर तहसीलदार गिरधारी सिंह, विकास अधिकारी पवन शर्मा , सीबीईओ भंवरलाल डूडी उपस्थित रहे।