कुएं में गिरने से दो घायल
धौलपुर। गुरुवार सुबह सदर थाना क्षेत्र के एदलपुर गांव में दो लोग मजाक करते हुए कुएं में जा गिरे। सूखे कुएं में गिरने से घायल हुए दोनों लोगों को स्थानीय लोगों ने बाहर निकाल कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां ट्रॉमा वार्ड में डॉक्टरों की देखरेख में दोनों घायलों का उपचार किया जा रहा है।
हादसे के बाद घायलों को अस्पताल लेकर पहुंचे प्रत्यक्षदर्शी मदनलाल ने बताया कि गांव में सूखे कुंए के पास बुजुर्ग मुन्नालाल (55) पुत्र बाबूलाल परचून की दुकान चलाता है। सुबह के पहर ग्रामीण उसी दुकान के बाहर कुएं की मुंडेर पर बैठ जाते हैं। प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि सुबह दुकानदार मुन्नालाल कुंए की मुंडेर पर लड़कियां इकट्ठी कर रहा था। इसी दौरान गांव का रहने वाला दूसरा युवक मुरारी (42) पुत्र रमेश कुंए पर पहुंच गया। जहां उसने मजाक मजाक में दुकानदार को गोद में उठा लिया। इसी दौरान पैर फिसल जाने से मुरारी और मुन्नालाल सुखे कुएं में जा गिरे।
घटना के बाद ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलते हुए दोनों को कुएं से बाहर निकाला। जिनकी हालत गंभीर होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां ट्रॉमा वार्ड में दोनों घायलों का इलाज किया जा रहा है।