Dark Mode
Peshawar में बम विस्फोट में दो लोगों की मौत, एक घायल

Peshawar में बम विस्फोट में दो लोगों की मौत, एक घायल

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में रविवार को एक बम विस्फोट में कम से कम दो लोगों की मौत हो गयी और एक व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। यह घटना नसीर बाग रोड के बोर्ड बाजार में घटी।
बम एक मोटरसाइकिल में लगाया गया था। मृतकों के शवों और घायल व्यक्ति को खैबर टीचिंग हॉस्पिटल लाया गया। एक अधिकारी ने बताया, ‘‘प्रारंभिक और अपुष्ट खबरों के अनुसार इलाके में खड़ी एक मोटरसाइकिल में विस्फोटक लगाया गया था।’’

उन्होंने बताया कि घटनास्थल की घेराबंदी कर दी गयी है और बचाव अभियान चलाया गया है। बहरहाल, अभी तक किसी समूह ने विस्फोट की जिम्मेदारी नहीं ली है। खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री अली अमीन गंडापुर ने विस्फोट की निंदा की और पुलिस से घटना की एक रिपोर्ट मांगी है।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!