Dark Mode
हत्या के मामलें दो बदमाश गिरफ्तार, किशोर को किया निरुद्व

हत्या के मामलें दो बदमाश गिरफ्तार, किशोर को किया निरुद्व

 

महिला की गोली मारकर हत्या का मामला, मामलें में एक आरोपी पहले गिरफ्तार

 
नदबई । नदबई कस्बे में दिनदहाडे गोली मारकर महिला की हत्या करने के मामलें में पुलिस ने खुलासा करते हुए दो बदमाशों को गिरफ्तार किया। जबकि, एक नाबालिग को निरुद्व किया गया। पुलिस सूत्रों की मानें तो प्रशिक्षु आरपीएस मीनाक्षी मीणा व नदबई थाना प्रभारी श्रवण पाठक के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने बेरु का नगला यूपी निवासी शिशुपाल सिंह व माधव सिंह को गिरफ्तार किया। जबकि, एक नाबालिग को निरुद्व किया गया।
गौरतलब है कि कस्बा निवासी मृतक महिला सुधा चौधरी का अपने पति पुष्पेन्द्र सिंह से पारिवारिक न्यायालय में मुकदमा चल रहा। जिसके चलते पुष्पेन्द्र सिंह ने बेरु का नगला निवासी सुशीला से दूसरी शादी कर ली। इसी दौरान सीआरपीएफ में जवान पुष्पेन्द्र सिंह की सडक हादसे में मौत हो गई। मृतक जवान को मिलने वाले लाभ को लेकर मृतक महिला सुधा चौधरी का परिवारजनों से विवाद चल रहा। इसी के चलते मृतका के देवर मनोज सिंह ने अपने साले माधव सिंह व मृतक सुधा के पति पुष्पेन्द्र सिंह की दूसरी पत्नी सुशीला के भाई शिशुपाल से मिलकर सुधा चौधरी की हत्या करने का प्लान बनाया। बाद में पांच लाख रुपए की सुपारी देकर नाबालिग किशोर से सुधा चौधरी की हत्या करा दी। मामलें में मनोज सिंह को पूर्व में गिरफ्तार कर लिया गया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!