Dark Mode
अमृतपाल सिंह को शरण देने के आरोप में पंजाब में दो लोग गिरफ्तार

अमृतपाल सिंह को शरण देने के आरोप में पंजाब में दो लोग गिरफ्तार

Amritpal Singh Update | 


होशियारपुर (पंजाब)। अलगाववादी अमृतपाल सिंह को शरण देने के आरोप में पंजाब में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान होशियारपुर जिले के बाबक गांव निवासी राजदीप सिंह और जालंधर जिले के रहने वाले सरबजीत सिंह के रूप में की गई है।
राजदीप सिंह और सरबजीत सिंह को शुक्रवार रात मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया, जिन्होंने उन्हें एक दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। पुलिस ने अमृतपाल सिंह और उसके संगठन ‘वारिस पंजाब दे’ के सदस्यों के खिलाफ पिछले महीने कार्रवाई शुरू की थी। खालिस्तान समर्थक अमृतपाल 18 मार्च को जालंधर जिले में पुलिस के जाल से बच निकला था और वह तभी से फरार है।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!