सवाईपुर के दो खिलाड़ियों का राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में चयन
सवाईपुर। सवाईपुर कस्बा के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के दो छात्रों का राष्ट्रीय स्तरीय हॉकी खेलकूद प्रतियोगिता में चयन हुआ दोनों ही खिलाड़ी राष्ट्रीय स्त्री प्रतियोगिता में राजस्थान टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे | कार्यवाहक प्रधानाचार्य राधेश्याम सुथार ने बताया कि विद्यालय के कक्षा 8 के छात्र आर्यन पुरोहित व कक्षा 11 के छात्र शिवराज जाट ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में चयन हुआ, जिसमें 14 वर्ष में आर्यन पुरोहित 21 दिसंबर से 25 दिसंबर तक राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय खुदनपुरी, अलवर में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में भाग लेंगे, वही शिवराज जाट 17 वर्ष में 20 सितंबर से 26 सितंबर तक राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नवीन भवन, सिरोही में प्रशिक्षण लेंगे, इसके बाद दोनों छात्र ग्वालियर, मध्य प्रदेश में आयोजित होने वाली 67 वीं राष्ट्रीय विद्यालयी स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर राजस्थान टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे | दोनों छात्रों का राष्ट्रीय स्तर पर होने पर क्षेत्र में खुशी की लहर हैं | सेवानिवृत्ति शारीरिक शिक्षक जगदीश चंद्र श्रोत्रिय, पूर्व शारीरिक शिक्षक कृष्ण मुरारी शर्मा, स्थानीय हॉकी कोच ओमप्रकाश सुथार सहित सीनियर व जूनियर सभी खिलाड़ियों ने खुशी जाहिर की ||