Dark Mode
कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए

कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सुरक्षाबलों के साथ बुधवार को हुई मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ उत्तर कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में पिचनाद माछिल इलाके के निकट हुई। अधिकारी ने बताया, ‘‘ दो आतंकवादी मारे गए। तलाश अभियान अभी भी जारी है।’’ उन्होंने कहा कि मारे गए आतंकवादियों की शिनाख्त की जा रही है तथा उनके संगठन के बारे में पता लगाया जा रहा है।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!