Dark Mode
अलास्का में अमेरिकी सेना के दो हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त

अलास्का में अमेरिकी सेना के दो हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त

अमेरिकी सेना के दो हेलीकॉप्टर बृहस्पतिवार को एक प्रशिक्षण उड़ान से लौटते वक्त अलास्का में दुर्घटनाग्रस्त हो गए। इस साल राज्य में सैन्य हेलीकॉप्टरों से जुड़ी यह दूसरी दुर्घटना है। अलास्का में अमेरिकी सेना के एक प्रवक्ता जॉन पेनेल ने बताया कि प्रत्येक हेलीकॉप्टर में दो लोग सवार थे। पेनेल ने कहा कि उनके पास हादसे की चपेट में आए लोगों की स्थिति के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है। अधिकारियों ने बताया कि हादसे की वजहों की जांच की जा रही है, जिसके बाद अधिक जानकारी उपलब्ध हो सकेगी। इससे पहले, अलास्का में फरवरी 2023 में एक अपाचे हेलीकॉप्टर के तालकीतना से उड़ान भरने के बाद दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण उसमें सवार दो सैनिक घायल हो गए थे।

 

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!