Dark Mode
उदयपुर कलक्टर मीणा आज धन्यवाद बैज से सम्मानित होंगे

उदयपुर कलक्टर मीणा आज धन्यवाद बैज से सम्मानित होंगे

उदयपुर । पाली के रोहट में आयोजित 18वीं राष्ट्रीय स्काउट गाइड जंबूरी में विशेष योगदान के लिए उदयपुर जिला कलक्टर ताराचंद मीणा को धन्यवाद बैज से सम्मानित किया जाएगा।
भारत स्काउट एंड गाइड के राज्य सचिव डॉ पीसी जैन ने बताया कि जंबूरी में विशेष योगदान के लिए राजस्थान राज्य भारत स्काउट एंड गाइड संगठन की ओर से 22 फरवरी को जयपुर में उदयपुर जिला कलेक्टर  ताराचंद मीणा को माननीय राज्यपाल कलराज मिश्र की गरिमामय उपस्थिति के दौरान आयोजित होने वाले कार्यक्रम के दौरान सम्मानित किया जाएगा। राष्ट्रीय जंबूरी के आयोजन को भव्य एवं ऐतिहासिक बनाने में उदयपुर जिला कलक्टर का सराहनीय योगदान रहा है।
उन्होंने यह भी बताया कि जंबूरी के सफल व ऐतिहासिक आयोजन में विशेष सहयोग व सेवा प्रदान करने के लिए भारतीय प्रशासनिक सेवा के 25 अधिकारी, भारतीय पुलिस सेवा के 2 और 5 अन्य को राज्यपाल के मुख्य आतिथ्य में आयोजित सम्मान समारोह में सम्मानित किया जाएगा।
जंबूरी के सफलतम आयोजन में सराहनीय योगदान के लिए राज्य मुख्य आयुक्त निरंजन आर्य ने सभी को बधाई दी है।
उल्लेखनीय है कि 4 से 10 जनवरी तक पाली जिले के रोहट में आयोजित राष्ट्रीय जंबूरी के दौरान देश विदेश से करीब 37 हजार स्काउट गाइड ने भाग लेकर कला एवं संस्कृति का आदान प्रदान किया। वही राष्ट्रीय जंबूरी में उदयपुर जिले से सर्कल ऑर्गेनाइजर विजय लक्ष्मी वर्मा एवं सुरेंद्र कुमार पांडे की अगुवाई में 430 स्काउट गाइड के दल ने शिरकत की थी।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!