उदयपुर को बजट में मिली कई सौगातें
उदयपुर . प्रभारी मंत्री जाट ने प्रेस वार्ता में कहा कि मुख्यमंत्री गहलोत ने अपनी बजट घोषणाओं में उदयपुर को कई महत्वपूर्ण सौगातें दी है। उन्होंने कहा कि बजट घोषणाओं में जिले में सिंचाई एवं पेयजल आपूर्ति बेहतर करने के प्रयास किए गए हैं। जिले में डाया बांध में जल आवक बढ़ाने हेतु टीडी नदी पर 200 करोड़ रुपये की लागत से जावर एनिकट का निर्माण करवाया जायेगा। इससे इस क्षेत्र में सिंचाई सुविधा को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा सकेगा। इसके अलावा उदयपुर शहर को अतिरिक्त पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित किए जाने हेतु देवास-तृतीय एवं चतुर्थ बांधों का एक हजार 691 करोड़ रुपये की लागत से निर्माण करवाये जाने की घोषणा की है।
उन्होंने कहा कि जिले में 676 करोड़ 73 लाख रुपये की लागत से सोम कमला अम्बा बांध से जल प्रदाय योजना-उदयपुर के कार्य करवाये जायेंगे। इसी प्रकार से टीएडी विभाग में राजस्थान सूक्ष्म सिंचाई मिशन के अंतर्गत आगामी 3 वर्षों में उदयपुर जिले को सौर ऊर्जा आधारित सामुदायिक जलोत्थान परियोजना में शामिल होगा। बेहरानिया (खैरवाड़ा), कडैयापानी (सलूम्बर) में एनिकटों का निर्माण, जीर्णोद्धार व नहरी तंत्रों के जीर्णोद्धार का कार्य किया जाएगा।
दुर्घटनामुक्त आवागमन, राहगीरों को मिलेगी सुविधाएं
प्रभारी मंत्री ने कहा कि दुर्घटनामुक्त आवागमन एवं राहगीरों सुविधाएं प्रदान करने के लिए 90 करोड रुपये की लागत से उदयपुर शहर में भुवाणा चौराहे से भुवाणा गांव तक ऐलिवेटेड रोड़ का निर्माण करवाया जायेगा तथा 10 करोड रुपये की लागत से उदयपुर शहर में आयड नदी पर हिरण मगरी सेक्टर 3 से मादडी इण्डस्ट्रियल एरिया को जोड़ने वाले पूर्व निर्मित ब्रिज के स्थान पर 4 लेन ब्रिज का निर्माण करवाया जायेगा। उन्होंने बताया कि शहरों को स्मार्ट बनाने के तहत जयपुर की तर्ज पर उदयपुर शहर की प्लानिंग, प्रबंधन एवं प्रशासन के लिए जीआईएस आधारित थ्रीडी सिटी परियोजना की घोषणा की गई है। साथ ही आगामी वर्ष में उदयपुर संभाग मुख्यालय पर राजीव गांधी सेंटर ऑफ एडवांस टेक्नोलोजी (आरकेट) केन्द्र खोला जाएगा।
सुरक्षित होंगी भर्तियां, खुलेंगे महाविद्यालय
इसके अलावा भर्तियाँ सुरक्षित व पारदर्शी तरीके से सम्पन्न हों, इस दृष्टि से जिले में 250 करोड़ रुपये की लागत से ऑनलाइन एक्जाम सुविधायुक्त परीक्षा केंद्र बनाना प्रस्तावित है। बड़गांव, वल्लभनगर, सेमारी, नयागांव (खेरवाड़ा) में राजकीय महाविद्यालय खोले जायेंगे। उदयपुर में विशेष योग्यजन महाविद्यालय खोला जाना प्रस्तावित हैं। भटेवर में आईटीआई खोली जायेंगी व महिला आईटीआई उदयपुर में इलेक्ट्रिक ट्रेड शुरु किये जायेंगे तथा कानोड़ में सावित्री बाई फूले कन्या छात्रावास खोला जाएगा।
मंत्री जाट ने कहा कि इको ट्यूरिज़्म विकास एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रयास भी निरंतर जारी हैं। इस कड़ी में पर्यावरण संरक्षण मिशन के तहत संभागीय मुख्यालयों पर वायु प्रदूषण कम करने के लिए 100 करोड़ रुपये की लागत से आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था की जायेगी। लेपर्ड कजर्वेशन के लिए जयसमंद, केवड़ा की नाल उदयपुर में कार्य करवाये जायेंगे। इको-टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए एक लव-कुश वाटिका जोरमा-उदयपुर में विकसित की जायेगी। इस पर 2 करोड़ रुपये व्यय किये जायेंगे।
उन्होंने कहा कि नगरों में ग्रीन लंग्स की अति आवश्यकता है। इस क्रम में रिसाला-उदयपुर में 2 करोड़ रुपये तथा शहरों के आस-पास वन क्षेत्रों का विकास कर आम जनता के लिए खोलने हेतु 1-1 करोड़ रुपये व्यय किये जायेंगे। राज्य में वर्तमान वाइल्ड लाइफ सर्विलांस एण्ड एन्टी पोचिंग सिस्टम को मजबूत करने के साथ-साथ कुम्भलगढ़ अभ्यारण्य राजसमंद-उदयपुर-पाली आदि वन क्षेत्रों में भी इसका विस्तार किया जायेगा।
उन्होंने कहा कि नगरों में ग्रीन लंग्स की अति आवश्यकता है। इस क्रम में रिसाला-उदयपुर में 2 करोड़ रुपये तथा शहरों के आस-पास वन क्षेत्रों का विकास कर आम जनता के लिए खोलने हेतु 1-1 करोड़ रुपये व्यय किये जायेंगे। राज्य में वर्तमान वाइल्ड लाइफ सर्विलांस एण्ड एन्टी पोचिंग सिस्टम को मजबूत करने के साथ-साथ कुम्भलगढ़ अभ्यारण्य राजसमंद-उदयपुर-पाली आदि वन क्षेत्रों में भी इसका विस्तार किया जायेगा।
पुलिस तंत्र को सुदृढ़ करने के प्रयास
मंत्री जाट ने बताया कि सरकार द्वारा पुलिस तंत्र को सुदृढ़ करने के प्रयास भी निरंतर जारी हैं। इस कड़ी में खेरवाड़ा में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कार्यालय खोला जाएगा।पुलिस कर्मचारियों की कार्य क्षमता एवं दक्षता बढ़ाने के उद्देश्य से पुलिस ट्रेनिंग स्कूल खेरवाड़ा को इंस्टीट्यूट ऑफ जंगल एंड फिल्ड क्राफ्ट के रूप में विकसित किया जायेगा। बाल एवं यौन अपराधों के पीड़ितों एवं अन्य संवेदनशील गवाहों को सुरक्षित वातावरण में गवाही की सुविधा उपलब्ध करवाने की दृष्टि से जिले में वलनरेबल विटनेस डिपोजिशन सेंटर की स्थापना की जायेगी। बच्चों की देखभाल के लिए केन्द्रीय कारागृह में क्रैच की स्थापना की जायेगी। जगत (कुराबड़) में नवीन पुलिस चौकी खोली जाएगी।
कृषि एवं उद्योग में नवाचार
प्रभारी मंत्री ने कहा कि कृषि जलवायु आधारित उद्यानिकी फसलों के अनुसंधान के लिए आगामी तीन वर्षों में चरणबद्ध रूप से उद्यानिकी एडेप्टिव ट्रायल सेंटर स्थापित किये जायेंगे। आगामी वर्ष प्रथम चरण में उदयपुर में भी ये केन्द्र खोले जायेंगे। गुडली, सुखेर, एमआईए तथा अन्य पिछड़े औद्योगिक क्षेत्रों में सुदृढीकरण एवं आधारभूत सुविधाओं के कार्य करवाये जायेंगे। निवेशकों को सुविधा प्रदान करने के लिए उदयपुर में रीको के कार्यालय भवनों का निर्माण करवाया जायेगा। सराडा, ऋषभदेव, सलूम्बर, लसाडिया, झाड़ोल, कोटड़ा व सेमारी उपखण्डों में औद्योगिक क्षेत्रों की स्थापना की जायेगी। राजसिको के माध्यम से उदयपुर में एयर कार्गो की स्थापना की जायेगी। औद्योगिक इकाइयों को आगजनी की घटनाओं से बचाव हेतु कलड़वास में अग्निशमन केन्द्र स्थापित होगा।
चिकित्सा जगत को मिली सौगातें
प्रभारी मंत्री ने कहा कि आरएनटी मेडिकल कॉलेज में सेंटर ऑफ एक्सिलेंस फॉर सिकल सेल डिसीज एवं मातृ विज्ञान संस्थान की स्थापना 30 करोड़ रुपये की लागत से की जायेगी। आरएनटी मेडिकल कॉलेज में क्रिटिकल केयर ब्लॉक एवं ट्रोमा सेन्टर्स की स्थापित होगा। संभाग स्तर पर फेसिलिटेशन एण्ड मेडिटेशन सेंटर की स्थापना की जायेगी। जिले में मोबाईल टेस्टिंग लेब स्थापित की जाएगी। नेवा तलाई (जयसमंद) में नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खुलेगा वहीं सायरा (गोगुन्दा) में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में क्रमोन्नत होगा। पंड्यावाड़ा (ऋषभदेव) व नवाणिया (वल्लभनगर) में उप स्वास्थ्य केंद्रो का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में क्रमोन्नत किया जाएगा।
सड़क सुविधाओं का विस्तार
उन्होंने बताया कि जिले में कुल 153 करोड़ 11 लाख से चयनित सड़कों के विस्तार के कार्य किए जाएंगे। इसके अलावा 2 करोड़ 80 लाख रुपये की लागत से खरका से खेरज माता वाया मियार फला (7 किमी।) (उदयपुर) सड़क के निर्माण एवं उन्नचयन कार्य करवाये जायेंगे। 3 करोड़ 60 लाख रुपये की लागत से ईडाणा से फीला सड़क चौड़ाईकरण 6 किमी (उदयपुर) के कार्य करवाये जायेंगे। 12 करोड़ रुपये की लागत से कानोड से लसाडीया (13 किमी) (लसाडिया, उदयपुर) सड़क के निर्माण एवं उन्न3यन कार्य करवाये जायेंगे। 8 करोड़ रुपये की लागत से लालावतों की गुढ़ा सड़क झामरी नदी पर पुल निर्माण ग्रा।पं। गुडेल (सलूम्बर, उदयपुर) करवाया जायेगा। 3 करोड़ 50 लाख रुपये की लागत से घणोली वल्लभनगर सड़क (6 किमी।) (वल्लभनगर, उदयपुर) निर्माण एवं सुदृढीकरण कार्य करवाये जाना प्रस्तावित है। 6 करोड़ रुपये की लागत से दोलपुरा नदी पर पुल निर्माण (खैरवाड़ा, उदयपुर) करवाया जाना प्रस्तावित है।
युवाओं में सैन्य व वैज्ञानिक सोच विकास के प्रयास
विद्यार्थियों को सैन्य क्षेत्र में जाने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए संभाग स्तर पर उच्च माध्यमिक विद्यालय में डिफेंस सर्विस प्रिपेटरी इंस्टीट्यूट की स्थापना करने की घोषणा। इस पर 35 करोड़ रुपये का व्यय प्रस्तावित है। युवाओं में वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उदयपुर में साईंस पार्क का विकास करते हुए इनमें आईटी, न्यूक्लियर एनर्जी, खनिज सम्पदा, वन एवं पर्यावरण इत्यादि विषयों पर नवीन गैलेरी शुरू की जाएगी। उदयपुर में लगभग 10 करोड़ रुपये की लागत से प्लेनेटेरियम का निर्माण होगा।
मेवाड़ में अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की पर्यटन सुविधाएं
मंत्री जाट ने बताया कि कॉंफ्रेंस, डेस्टिनेशन वेडिंग एवं अन्य आयोजनों के लिए उदयपुर शहर में अन्तरराष्ट्रीय स्तर का 100 करोड़ लागत वाला कन्वेंशन सेंटर स्थापित किया जाएगा।गोल्फ ट्यूरिज्म विकास के लिए उदयपुर में अन्तरराष्ट्रीय स्तर का गोल्फ कोर्स विकसित होगा। संभाग में 2-2 नेचर वॉक ट्रेल्स, डेजर्ट सफारी ट्रेल्स, ट्रेकिंग रूट्स, फूड ट्रेल्स को चिह्नित कर अनुभव आधारित पर्यटन को बढ़ावा दिया जायेगा।नीमच माता जी मंदिर-उदयपुर के संरक्षण व जीर्णोद्धार के साथ-साथ सुविधाओं का विस्तार किया जायेगा। चावंड में महाराणा प्रताप का पेनोरमा बनाया जायेगा।
प्रभारी मंत्री ने कहा कि कल्याणपुर (खेरवाड़ा) में उदयपुर में उप तहसील और सायरा में तहसील कार्यालय खोला जाएगा। मावली में वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय खोला जाएगा। भीण्डर में अतिरिक्त जिला एवं सेशन न्यायालय खोला जाएगा। उदयपुर में विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट (एनआईए एक्ट प्रकरण) न्यायालय खोला जाएगा
प्रभारी मंत्री ने कहा कि कल्याणपुर (खेरवाड़ा) में उदयपुर में उप तहसील और सायरा में तहसील कार्यालय खोला जाएगा। मावली में वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय खोला जाएगा। भीण्डर में अतिरिक्त जिला एवं सेशन न्यायालय खोला जाएगा। उदयपुर में विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट (एनआईए एक्ट प्रकरण) न्यायालय खोला जाएगा
नगरीय निकायों का सशक्तिकरण
जिले में बड़े कस्बों को शहरों जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए खेरवाड़ा एवं वल्लभनगर में नगरपालिकाएं खोली जाएंगी। टीएडी विभाग द्वारा अग्गड़ (लसाड़िया) में अनुसूचित जनजाति बालिका छात्रावास खोला जाएगा। जनजातीय खेल प्रतिभाओं को उदयपुर में 40 दिवसीय उच्चस्तरीय आवासीय खेल प्रशिक्षण दिया जायेगा। नयागांव (खेरवाड़ा) में सहायक अभियंता (विद्युत) का कार्यालय खोला जाएगा। उदयपुर में केटल फिड प्लांट की स्थापना की जाएगी। भटेवर (वल्लभनगर) एवं वाना (भींडर) में पशु चिकित्सा
उपकेन्द्रों को पशु चिकित्सालय में क्रमोन्नत किया जाएगा।