Dark Mode
उदयपुर की जनसंख्या अनुसंधान केंद्र की टीम ने यूपीएचसी सागरपाड़ा का किया निरीक्षण

उदयपुर की जनसंख्या अनुसंधान केंद्र की टीम ने यूपीएचसी सागरपाड़ा का किया निरीक्षण

धौलपुर।  भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अधीन उदयपुर की जनसंख्या अनुसंधान केंद्र की टीम ने शुक्रवार को यूपीएचसी सागरपाड़ा निरीक्षण किया । इसमें टीम लीडर डॉ. धीरज मेघवाल एवं टीम सदस्य डॉ. सुरेश कुमार भावरिया ने यूपीएचसी सागरपाड़ा के विभिन्न विभागों जैसे ओपीडी, दवा वितरण केन्द्र ,जांच लैब, टीकाकरण काउंटर इत्यादि का निरीक्षण किया तथा चिकित्सा कर्मियो को व्यवस्थित कार्य के लिए प्रोत्साहित किया ।साथ ही व्यवस्थाओं ,साफ सफाई एवं कार्यशैली की प्रशंसा की। निरीक्षण के दौरान चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ यथार्थ गुप्ता, सहित संस्थान के समस्त कार्मिक उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!