Dark Mode
UltraTech Cement का तीसरी तिमाही में शुद्ध लाभ 67 प्रतिशत बढ़ा

UltraTech Cement का तीसरी तिमाही में शुद्ध लाभ 67 प्रतिशत बढ़ा

नयी दिल्ली। अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड का चालू वित्त वर्ष 2023-24 की तीसरी (अक्टूबर-दिसंबर) तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 67 प्रतिशत बढ़कर 1,774.78 करोड़ रुपये हो गया। पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में कंपनी को 1,062.58 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। कंपनी की ओर से जारी बयान के अनुसार, इस अवधि में उसकी परिचालन आय 7.85 प्रतिशत बढ़कर 16,739.97 करोड़ रुपये हो गई। 2022 की इसी अवधि में यह 15,520.93 करोड़ रुपये थी। कंपनी के आय विवरण के अनुसार दिसंबर तिमाही में उसने ‘‘ सबसे अधिक एकीकृत शुद्ध लाभ दर्ज किया।’’ समीक्षाधीन तिमाही में अल्ट्राटेक का कुल खर्च 2.88 प्रतिशत बढ़कर 14,531.04 करोड़ रुपये हो गया। आदित्य बिड़ला समूह की कंपनी की कुल आय (जिसमें अन्य आय भी शामिल है) 7.87 प्रतिशत बढ़कर 16,880.45 करोड़ रुपये हो गई।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!