उ. मा. वि. हरचन्देड़ा में वार्षिक उत्सव का आयोजन
टोंक (हुक्मनामा समाचार)। रा. उ. मा. वि. हरचन्देड़ा में गुरूवार को वार्षिक उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला प्रमुख सरोज बंसल रही। विशिष्ठ अतिथि मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी पन्ना लाल बैरवा, हरचन्देड़ा सरपंच श्रीमती भूरी देवी मीणा एवं उप-सरपंच श्रीमती मुन्नी देवी शर्मा रही। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। गत सत्र में बोर्ड कक्षा में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण होने वाले विद्यार्थियों को भामाशाह राजेन्द्र बोकण द्वारा पुरस्कार प्रदान किये गये। शारीरिक शिक्षक बलवीर सिंह चौधरी द्वारा विद्यार्थियों से जूड़ो एवं कराटे का प्रदर्शन करवाया गया। प्रधानाचार्य श्रीमती उषा मीणा ने विद्यालय की शैक्षिक एवं भौतिक गतिविधियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। भामाशाहों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन व. अ. कैलाश चंद मीणा एवं श्रीमती माया माली द्वारा किया गया।