आयुर्वेद का प्रचार करने पर उमेश सोनी को किया सम्मानित
सोजत। सोजत एस्क्लेपियन वेलनेस द्वारा श्री सिनेमा हॉल में आयुर्वेद का भव्य प्रोग्राम किया गया जिसमें आयुर्वेद का प्रचार करने पर उमेश सोनी को दुपट्टा पहनाकर व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। लोगों को हेल्थ के प्रति जागरूक किया गया और लोगों को आयुर्वेद की महिमा को बताते हुए जो लोग इस संस्था के साथ डायरेक्ट सेलिंग के रूप में काम कर रहे हैं उन्हें सम्मानित किया गया है। इस प्रोग्राम में चीफ गेस्ट कंपनी के ब्लू डायमंड मिस्टर नेमीचंद चौधरी, अपकमिंग डायमंड मिस्टर रणवीर सिंह, स्टार सफायर गोपाल मंडा, टोपाज लीडर मिस्टर सोमनाथ और उनकी टीम की तरफ से आयुर्वेद का भव्य सम्मान समारोह आयोजित कर आयुर्वेद की महिमा बताई गई इस आयुर्वेद के प्रचार के साथ-साथ आज इस संस्था के पास हजारों रिजल्ट मौजूद हैं वहां उपस्थित सभी डिस्ट्रीब्यूटर्स ने अपने कंपनी के एमडी एंड सीईओ डॉक्टर संजीव कुमार का तहे दिल से शुक्रिया अदा किया।