Dark Mode
अंडर19 एशिया कप का आगाज

अंडर19 एशिया कप का आगाज

पुरुष अंडर-19 एशिया कप 2024 का आगाज शुक्रवार 29 नवंबर से यूएई में होने जा रहा है, वहीं इस टूर्नामेंट का खिताबी मुकाबला 8 दिसंबर को खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट में भारत-पाकिस्तान समेत कुल आठ टीमें भाग लेंगी, सभी मैच दुबई और शारजाह में खेले जाएंगे। जबकि 8 टीमों को 4-4 के दो ग्रुप में बांटा गया है। भारत और पाकिस्तान सहित जापान और यूएई ग्रुप ए में हैं। जबकि ग्रुप-बी में श्रीलंका, अफगानिस्तान, बांग्लादेश और नेपाल जैसे टीमें हैं। ग्रुप स्टेज में हर टीम को तीन-तीन मैच खेलने होंगे और टॉप-2 टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेगी। बता दें, बांग्लादेश टूर्नामेंट की गत चैंपियन टीम है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!