बहुजन राज अधिकार यात्रा के तहत बसपा के कार्यकर्ताओं ने नुक्कड़ सभाए की
झुंझुनूं । बहुजन राज अधिकार यात्रा के तहत बहुजन समाज पार्टी द्वारा फतेहसरा, बीबासर, शींशियां, पातुसरी, अम्बेडकर नगर में नुक्कड़ सभाएं आयोजित की। सभाओं में सर्व समाज के लोगों ने भाग लिया।सभा में बोलते हुए प्रदेश प्रभारी प्रेम बारूपाल ने कहा कि 2023 में राजस्थान में बहुजन समाज पार्टी की सरकार बनानी है।जब तक बहुजन समाज पार्टी की सरकार नहीं बनेगी तब तक दलित,शोशित, पिछड़े, किसान, आदिवासी और धार्मिक अल्पसंख्यकों पर अत्याचार होते रहेंगे। आपके हक अधिकार छिनते जाएंगे। आपको इस देश में सुरक्षित रहना है तो बसपा की सरकार बनाओ। कार्यक्रम को प्रदेश सचिव सज्जन लाल चूड़ी, जिलाध्यक्ष सुभाष चंद मारिगसर, जिला प्रभारी दारासिंह कलवा, जिला उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह चारावास, जिला महासचिव संजय शास्त्री, जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष सविता शर्मा, विधानसभा अध्यक्ष अशोक मंडार आदि ने सम्बोधित किया।