Dark Mode
अज्ञात कारण बाल-वाहिनी बस में लगी आग

अज्ञात कारण बाल-वाहिनी बस में लगी आग

नदबई ।  क्षेत्र के गांव खांगरी में देर रात घर के बहार खडी निजी विद्यालय की बाल वाहिनी बस में अज्ञात कारण के चलते आग लग गई। ग्रामीणों ने निजी डीपबोर की  सहायता से आग बुझाने का प्रयास किया। बाद में नदबई नगर पालिका मुख्यालय से दमकल गाडी भी  मौके पर पहुंची। लेकिन, इससे पहले बाल वाहिनी बस पूरी तरह से जलकर बर्बाद हो गई।
विभागीय सूत्रों की मानें तो गाडी चालक योगेश कुमार देर शाम नूतन आदर्श विद्यालय के विद्यार्थियों को छोडऩे के बाद बस को गांव खांगरी में खड़ाकर अपने गांव चला गया। देर रात अचानक अज्ञात कारण के चलते बस में आग लग गई। आग की लपटें उठता देख ग्रामीणों ने आग आग बुझाने का प्रयास किया। बाद में ग्रामीणों ने पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच ग्रामीणों के सहयोग व दमकल गाडी की सहायता से करीब एक घण्टा मशक्कत कर आग पर काबू पाया। लेकिन, इससे पहले ही नूतन आदर्श विद्यालय की बाल वाहिनी बस पूरी तरह से जलकर बर्बाद हो गई।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!