राज्यपाल बागडे से मिले केंद्रीय मंत्री अठावले, कई मुद्दों पर हुई चर्चा
जयपुर। केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास किसनराव अठावले ने सोमवार को जयपुर में राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागडे से शिष्टाचार भेंट की। यह मुलाकात राजभवन (लोकभवन) में सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुई।
बैठक के दौरान दोनों नेताओं ने विभिन्न समसामयिक और सार्वजनिक महत्व के विषयों पर विचार-विमर्श किया। हालांकि मुलाकात के दौरान किन मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई, इसकी आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई।
इस शिष्टाचार मुलाकात को केंद्र और राज्य के बीच संवाद एवं औपचारिक संपर्क का हिस्सा माना जा रहा है। दोनों नेताओं ने सौहार्दपूर्ण माहौल में एक-दूसरे का अभिवादन किया और विभिन्न विषयों पर विचारों का आदान-प्रदान किया।