केंद्रीय मंत्री शेखावत ने जनपद संस्कृत सम्मेलन के पोस्टर का किया विमोचन
फलोदी। भारत सरकार के केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री गजेंद्र सिंह जी शेखावत के फलौदी प्रवास के दौरान संस्कृत भारती फलोदी जनपद द्वारा 25 फरवरी को आदर्श विद्या मंदिर परिसर फलौदी में आयोजित होने वाले जनपद संस्कृत सम्मेलन के लिए पोस्टर विमोचन किया गया। सत्यनारायण पालीवाल, नगर प्रचार प्रमुख संस्कृत भारती फलोदी ने बताया कि इस अवसर पर फलोदी विधायक पब्बाराम बिश्नोई फलौदी ,जिला कलेक्टर श्री हरजीलाल अटल , एसडीएम डॉ अर्चना व्यास, विक्रमादित्य सिंह आमला, भाजपा नगर अध्यक्ष शिव कुमार व्यास, गजेंद्र जोशी, संस्कृत भारती विभाग संयोजक डूंगरसिंह राजपुरोहित, जिला मंत्री मोतीलाल सांखी चेतन प्रकाश पालीवाल, पृथ्वी सिंह सिसोदिया ,श्रीमती हिमांशु व्यास, मनोज कुमार मालीआदि उपस्थित रहे।