यूनियन चौराहा को अब शहीद जयसिंह चौराहा के नाम से जाना जायेगा
जैसलमेर। आयुक्त नगरपरिषद लजपालसिंह सौढ़ा ने बताया कि नगरपरिषद क्षेत्र के यूनियन चौराहा (पूर्व में म्याजलार चौराहा) के नाम से इस चर्चित चौराहे का नामकरण नगरपालिका मण्डल बोर्ड जैसलमेर की साधारण सभा की बैठक में प्रस्ताव पारित कर शहीद जयसिंह भाटी चौराहा के नाम से नामकरण किया जा चुका है। उन्होंने इस सम्बन्ध में सर्व साधारण को सूचित किया है कि अब इस चौराहा को शहीद जयसिंह चौराहा के नाम से ही जाना जाएगा/लिखा जावेगा एवं पुकारा जाएगा।