पौधा रस्म के साथ ढुढोउत्सव में अनुठी पहल- विधायक कुमावत
सुमेरपुर. शहर के बी.सी.जाव कालोनी में ढुंढोउत्सव बतौर आमंत्रण पत्रिका में पौधा-रस्म का उल्लेख कर पौधा रस्म प्रणेता पर्यावरण प्रेमी ओमप्रकाश कुमावत शिवगंज को आमंत्रित कर पौधा रस्म कार्यक्रम का आयोजन रखा गया। कार्यक्रम में
मुख्य अतिथि विधायक जोराराम कुमावत व शिवगंज विधायक संयम लोढा ने नैनमल बोराणा सुपौत्र हनी बोराणा को ढुंढोउत्सव की बधाई दी और प्रकृति संरक्षण के लिए बदाम का पौधा रोपित कर पर्यावरण जागरूकता संदेश के साथ 101 पौधे भेट कर बोराणा परिवार को संकल्प दिलवाया गया।पर्यावरण प्रेमी ओमप्रकाश कुमावत गाँव गाँव में पौधा रस्म का प्रचार के लिए जुटे हुए हैं आमजन को पौधा रोपित के लिए प्रेरित करते हैं।
नगर पालिका सुमेरपुर प्रतिनिधि अनोप सिंह ने बढते हुए प्रदुषण को रोकने के लिए पौधा रस्म को अनिवार्य बताया। नैनमल बोराणा ने अतिथियों को साफा व माला पहनाकर स्वागत किया । कार्यक्रम में सुमेरपुर विधायक जोराराम कुमावत, शिवगंज- सिरोही विधायक संयम लोढ़ा, बीजेपी पाली जिलाध्यक्ष मंछाराम परमार, क्षत्रिय घांची समाज सत्ताविया पारा सेवा संस्थान अध्यक्ष भंवर परमार, सुमेरपुर नगरपालिका प्रतिनिधि अनोप सिंह,शिवगंज नगरपालिका अध्यक्ष वजिंगराम घांची,क्षत्रिय घांची समाज पुष्कर महा सभा अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण भाटी, उप प्राचार्य डिंपल, गणेशाराम ,महेंद्र कुमार, अशोक कुमार, मनीष कुमार, पौधा मिशन से पर्यावरण प्रेमी ओमप्रकाश कुमावत, नरेंद्र मीणा, दुगेश सिंह राठौड़ रमेश राठौड़ अध्यक्ष - घांची समाज सुमेरपुर मोहन परिहार चौधरी - घांची समाज सुमेरपुर गणेश राठौड़ वरिष्ठ समाज सेवी सहित पर्यावरण प्रेमी उपस्थित रहे।