Dark Mode
ख्यावदा गांव में सड़क किनारे मिला 4 माह का अज्ञात भ्रूण 

ख्यावदा गांव में सड़क किनारे मिला 4 माह का अज्ञात भ्रूण 

 
नाहरगढ़./ नाहरगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम ख्यावदा के मुख्य चौराहे के पास सोमवार सुबह अज्ञात भ्रूण मिलने से सनसनी फैल गई, मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई । नाहरगढ़ पुलिस को सूचना दी गई।
थानाधिकारी राजकुमार ने बताया कि ख्यावदा गांव में चौराहे के पास सड़क किनारे अज्ञात भ्रूण मिलने की सूचना मिलने पर एएसआई प्रवीण कुमार , कांस्टेबल धर्मवीर सिंह, चेतन कुमार, जलवाड़ा चौकी से कांस्टेबल गिरिराज, रणजीत कुमार मौके पर पहुंचे और मौका मुआवना कर उपस्थित लोगों से जानकारी ली । पुलिस ने भ्रूण का जलवाड़ा स्तिथ स्वास्थ्य केंद्र पर पोस्टमार्टम करवा कर नियमानुसार अंतिम संस्कार करवाया। थानाधिकारी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया है अनुसंधान जारी है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!