Dark Mode
नसीराबाद में दिनदहाड़े किराना की दुकान पर अज्ञात बदमाशों ने लूट की वारदात को दिया अंजाम

नसीराबाद में दिनदहाड़े किराना की दुकान पर अज्ञात बदमाशों ने लूट की वारदात को दिया अंजाम

 
नसीराबाद.  कस्बे में रविवार को दिनदहाड़े बाइक पर सवार होकर आए अज्ञात बदमाशों ने किराना व्यवसाई के यहां लूट की वारदात को अंजाम दिया गांधी चौक पर स्थित एक किराना व्यापारी के यहां ग्राहक बनकर आए 2 बदमाशों ने मौके का फायदा उठाकर व्यवसाई के दुकान पर डब्बे में रखी करीब 25हजार रूपये की नकदी उड़ा कर ले गए गांधी चौक स्थित किराना व्यवसाई सुभाष चंद्र ने बताया ग्राहक बनकर आये एक जने ने साबुन मांगा उसे साबुन दे दिया दूसरे व्यक्ति ने अन्य सामान मांगा जिसे में तोलने चला गया इस दौरान उस व्यक्ति ने डिब्बे में रखी नकदी निकालकर भाग छूटा पीछा किया तो कुछ रुपये सड़क पर फेंक पर भाग छुटे किराना व्यवसाई ने बताया करीब 25हजार रूपये लेकर भाग गए
सूचना मिलने पर सिटी थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर पीड़ित दुकान दार से मामले की जानकारी लेकर मामले की जांच में जुट गई
ज्ञात रहे गत 1अप्रैल को भी अज्ञात चोरों ने रात्रि में कस्बे में दो दुकानों के ताले तोड़ गल्ले में  रखी नकदी ले गए थे सदर बाजार स्थित एक किराना की दुकान के ताले तोड़कर गल्ले में रखी करीब 70हजार रूपये की नकदी व हनुमान चौक स्थित चप्पल जूता व्यवसाई के गल्ले में से करीब 30हजार रूपये की नकदी अज्ञात चोर ले उड़े थे 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!