बहरोड़ के अजमेरीपुर में अज्ञात लोगों ने घर पर की फायरिंग
बहरोड। थाना क्षेत्र के अजमेरीपुर गांव में गुरूवार देर रात को अज्ञात लोग घर पर फायरिंग कर मौके से फरार हो गए। नींद खुलने पर परिवार के लोग बाहर आए तो उन्होंने देखा कि तीन जगह फायरिंग की गई। जिसमें सीढी के दरवाजे, गाड़ी को गोली मारी गई। फायरिंग के बाद परिजनों ने बहरोड़ पुलिस को सूचना दी। जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच में जुट गई। वहीं थाना प्रभारी विरेंद्र पाल विश्नोई ने बताया कि बीती रात को अजमेरीपुर गांव से फोन के जरिए सूचना मिली थी कि गांव में फायरिंग हो गई है। इस पर जाब्ता के साथ मौके पर पहुंचे तो फायरिंग की घटना पाई गई। मौके से गोली के खोल भी बरामद किए। साथ ही मामला जमीनी विवाद का लग रहा है। जिससे पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है वही पीड़ित पक्ष से शीशराम ने बताया कि घटना रात करीब 11 बजे की है जब वो सो रहे थे। अचानक से तेज धमाका हुआ तो मैंने सोचा कि बच्चे गाड़ी का दरवाजा बंद कर रहे हैं। लेकिन जब दोबारा धमाका हुआ तो मैंने बाहर आकर देखा तो बदमाश भाग चुके थे। गोली चलाने वाले कौन थे यह भी पता नहीं चल पाया। वहीं पुलिस पूरे मामले में नजर बनाए हुए हैं।