अज्ञात वाहन ने युवक को कुचला
धौलपुर। बाड़ी शहर के धौलपुर रोड पर आज सुबह सड़क हादसे में घूमने गए एक युवक को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद सूचना पर गांव से परिजन पहुंचे। पुलिस ने शव को बाड़ी अस्पताल के शवगृह में रखवाया। जहां परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमॉर्टम किया गया। शहर के टाउन चौकी प्रभारी राजेंद्र गिरी ने बताया कि आज सुबह धौलपुर रोड पर कप्तान ढाबे के पास अज्ञात वाहन ने बरेंड गांव निवासी मुकेश (27) पुत्र महाराज सिंह गुर्जर को कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाड़ी अस्पताल में पोस्टमॉर्टम करवाया। परिजनों ने पुलिस को जो तहरीर दी है उसके आधार पर मामले की जांच की जा रही है। अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।