Dark Mode
IBPS में स्पेशलिस्ट ऑफिसर के 1402 पदों पर वैकेंसी

IBPS में स्पेशलिस्ट ऑफिसर के 1402 पदों पर वैकेंसी

JPA के पदों पर अप्लाई करने की लास्ट डेट आज, मेट्रो में भी जाने का मौका


सरकारी नौकरी की तलाश में जुटे युवाओं के लिए हम फिर से 5 लेटेस्ट नौकरियों की जानकारी के साथ हाजिर हैं। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सोनेल सिलेक्शन (IBPS) ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर के 1402 पदों पर वैकेंसी निकाली है। सिलेक्शन होने पर 38 हजार से 64,600 रुपए महीना सैलरी मिलेगी। फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 21 अगस्त 2023 है।

कंट्रोलर जनरल ऑफ पेटेंट्स, डिजाइन एंड ट्रेड मार्क्स (CGPDTM) में एग्जामिनर के 553 पदों पर वैकेंसी आई है। फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 04 अगस्त 2023 है। सिलेक्शन होने 56,100 रुपए से 1,77,500 रुपए महीना मिलेगा।

एकलव्य मॉडल रेसिडेंशियल स्कूल (EMRS) में टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ के लिए 4062 पदों पर वैकेंसी आई है। सिलेक्शन होने पर 18000 रुपए से लेकर 2,09200 रुपए तक हर महीने सैलरी मिलेगी। फॉर्म भरने की आखिरी डेट 31 जुलाई से बढ़ाकर 18 अगस्त 2023 कर दिया गया है।

राजस्थान हाईकोर्ट जोधपुर ने जूनियर पर्सनल ऑफिसर (जेपीए) के 59 पदों पर वैकेंसी निकाली है। सिलेक्शन होने पर पहले दो साल तक 23,700 रुपए महीना मिलेगा। इसके बाद 33,800 रुपए से 1,06,700 रुपए महीना सैलरी मिलेगी। फॉर्म अप्लाई करने की लास्ट डेट आज यानी 02 अगस्त 2023 है।

मप्र मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड में 88 पदों पर वैकेंसी निकली है। फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 31 अगस्त है। सिलेक्शन होने पर 20,800 रुपए से 25,700 रुपए महीना मिलेगा।
आपने यहां 5 नौकरियों के बारे में जाना। आपके मन में कुछ सवाल होंगे। इसलिए आप दिए गए वेबसाइट के जरिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन को जरूर देखें। बाकी जिन नौकरियों के बारे में बताया गया है, अगर लगता है कि इससे आपके भाई-दोस्त या फिर रिश्तेदार की जरूरत पूरी होती है तो उन्हें यह खबर जरूर भेजें।

आखिर में हम 10 लेटेस्ट करेंट अफेयर्स के सवाल-जवाब दे रहे हैं। इन्हें रोज देखिए। हो सके तो सेव करते जाएं। ताकि आगामी परीक्षाओं में यह आपके लिए फायदेमंद साबित हों।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!