Dark Mode
वैशाख मास मासिक संगीत उत्सव एवं प्रतियोगिता 25 को

वैशाख मास मासिक संगीत उत्सव एवं प्रतियोगिता 25 को

उदयपुर । भारतीय शास्त्रीय संगीत साहित्य और संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संचालित अर्बुदा कला मंदिर संगीत प्रशिक्षण संस्थान में मंगलवार को  संगीत विद्यार्थियों के लिए रंगारंग मासिक संगीत उत्सव व प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
संस्थान के निदेशक विवेक अग्रवाल ने बताया कि सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. कमलेश शर्मा के मुख्य आतिथ्य में शाम 5 बजे आयोजित होने वाले संगीत उत्सव में संगीत विद्यार्थी तबला, गिटार, ढोलक, हारमोनियम, ट्रैक सिंगिंग, वायलिन, नृत्य की प्रस्तुति देंगे। इस अवसर पर विद्यार्थियों को मासिक पुरस्कारों से सम्मानित भी किया जाएगा। संस्थान की कोरियोग्राफर निकिता अग्रवाल ने बताया कि कई आकर्षक नृत्य प्रस्तुतियां होगी। इस अवसर पर जिन विद्यार्थियों के जन्मदिन अप्रैल माह में आते हैं उन्हें भी सम्मानित किया जाएगा। समारोह में संगीत विद्यार्थी शास्त्रीय गायन सुगम संगीत और लाइट म्यूजिक की प्रस्तुति देंगे। इस अवसर पर प्रमुख शास्त्रीय संगीत विशेषज्ञ महेंद्र कुमार वर्मा, अभिभावक, विद्यार्थी मौजूद रहेंगे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!