वाली देवी का भाग्य हुआ उदय, वरदान साबित हुआ महंगाई राहत कैंप
धनाऊ. महंगाई राहत कैंप आमजन के लिए वरदान साबित हो रहा है चौहटन पंचायत समिति की बीजराड़ ग्राम पंचायत में आयोजित प्रशासन गांवों के संघ के साथ साथ आयोजित हो रहे महंगाई राहत कैंप में पौशाल निवासी वाली देवी पत्नी गोरधन राम को उनकी पात्रता अनुसार शिव विधायक अमीन खान,उपखंड अधिकारी भागीरथराम,विकास अधिकारी छोटू सिंह काजला, तहसीलदार गणेशाराम जयपाल,द्वारा आठ योजनाओं से लाभान्वित किया गया तथा मौके पर ही मुख्यमंत्री गांरटी कार्ड उपलब्ध करवाये गये। वाली देवी को राजस्थान सरकार द्वारा आयोजित किये जा रहे महंगाई राहत कैंप के तहत 2000 युनिट प्रतिमाह निःशुल्क बिजली किसानों के लिए, 500 में सिलेण्डर तथा 125 दिन का रोजगार उपलब्ध करा आर्थिक संबल देने का कार्य किया है। उन्होने बताया कि राजस्थान सरकार द्वारा आयोजित किये जा रहे मंहगाई राहत कैम्प के तहत उन्हें मुख्यमंत्री निःशुल्क बिजली योजना के तहत 100 यूनिट प्रतिमाह निःशुल्क बिजली, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत 25 लाख रुपए का स्वास्थ्य बीमा, मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना में 10 लाख रुपए का दुर्घटना बीमा, मनरेगा में 125 दिन का रोजगार, इंदिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना के अंतर्गत 500 रुपए में गैस सिलेंडर, मुख्यमंत्री कामधेनु बीमा योजना के तहत अधिकतम दो दुधारू गौवंशीय पशुओं का प्रति पशु 40 हजार रुपये का बीमा कवर, मुख्यमंत्री निःशुल्क अन्नपुर्णा फूड पैकेट योजना के तहत फुड पैकेट में दाल 1 किलो, चीनी 1 किलो नमक 1 किलो, मिर्च पाउडर 100 ग्राम, धनिया पाउडर 100 ग्राम, हल्दी पाउडर 50 ग्राम और 1 लीटर खाद्य तेल भी दिया जाएगा। इतनी योजनाओं का लाभ मिलने पर वाली देवी ने मुख्यमंत्री का धन्यवाद ज्ञापित किया।