वाल्मीकि समाज ने भर्ती में दूसरे वर्ग का किया विरोध, मांगों को लेकर किया प्रदर्शन
लालसोट। राज्य सरकार की ओर से सफाई कर्मचारियों की भर्ती की जा रही है। अब इसे लेकर विरोध शुरू हो गया है। लालसोट क्षेत्र में मंगलवार को अपनी विभिन्न मांगों को लेकर वाल्मीकि समाज के लोगों ने खोहरा पाड़ा से हाथों में विरोध के बैनर, तख्तियां लेकर झरण्डा बाजार, परशुराम सर्किल होते हुए नगरपालिका कार्यालय पर पहुंचकर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। नारेबाजी कर मुख्यमंत्री के नाम उपखण्ड अधिकारी एवं, नगरपालिका अधिशाषी अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।वाल्मीकि समाज अध्यक्ष मिथून गोडिवाल ने ज्ञापन के माध्यम से बताया कि 2018 से पूर्व जिन कर्मचारियों द्वारा बीट पर सफाई पर मस्टरोल संविदा पर सफाई का कार्य किया उन्हें प्राथमिकता देने एवं सफाई भर्ती आरक्षण 2023 से नहीं की जावे व सफाई भर्ती में वाल्मीकि समाज को प्राथमिकता दी जाने समेत अन्य मांगों को लेकर इसके साथ ही सफाई कर्मचारी भर्ती में वाल्मीकि समाज के लोगों को प्राथमिकता देने की मांग की है। इस दौरान सैकड़ों की तादाद में महिलाएं पुरुषों ने उपखण्ड अधिकारी एवं नगरपालिका सीमा चौधरी को सौंपा ज्ञापन।इस दौरान वाल्मीकि समाज ने भर्ती में दूसरे वर्ग का किया विरोध, मांगों को लेकर किया प्रदर्शन
लालसोट।राज्य सरकार की ओर से सफाई कर्मचारियों की भर्ती की जा रही है। अब इसे लेकर विरोध शुरू हो गया है। लालसोट क्षेत्र में मंगलवार को अपनी विभिन्न मांगों को लेकर वाल्मीकि समाज के लोगों ने खोहरा पाड़ा से हाथों में विरोध के बैनर, तख्तियां लेकर झरण्डा बाजार, परशुराम सर्किल होते हुए नगरपालिका कार्यालय पर पहुंचकर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। नारेबाजी कर मुख्यमंत्री के नाम उपखण्ड अधिकारी एवं, नगरपालिका अधिशाषी अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।वाल्मीकि समाज अध्यक्ष मिथून गोडिवाल ने ज्ञापन के माध्यम से बताया कि 2018 से पूर्व जिन कर्मचारियों द्वारा बीट पर सफाई पर मस्टरोल संविदा पर सफाई का कार्य किया उन्हें प्राथमिकता देने एवं सफाई भर्ती आरक्षण 2023 से नहीं की जावे व सफाई भर्ती में वाल्मीकि समाज को प्राथमिकता दी जाने समेत अन्य मांगों को लेकर इसके साथ ही सफाई कर्मचारी भर्ती में वाल्मीकि समाज के लोगों को प्राथमिकता देने की मांग की है। इस दौरान सैकड़ों की तादाद में महिलाएं पुरुषों ने उपखण्ड अधिकारी एवं नगरपालिका सीमा चौधरी को सौंपा ज्ञापन।रामचरण पवार, संतोष नकवाल, राजू संगत, पूर्ण संगत, राजू पवार, विनोद चंडालिया, रमेश पावर, राकेश चंडालिया, रवि सनी चौहान, मोहन जमादार, प्रकाश, मुकेश सारवान,संजय संगत ,मोहन गोडीवाल समेत अन्य जन मौजूद रहे।