Dark Mode
वंदे सरहद तुझे सलाम' कार्यक्रम का हुआ आयोजन

वंदे सरहद तुझे सलाम' कार्यक्रम का हुआ आयोजन

 
सूरतगढ़ .  भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा राजस्थान में दूसरे देशों से लगती हुई सीमाओं पर 'वंदे सरहद तुझे सलाम' कार्यक्रम का आयोजन किया है। भारतमाता चौक पर पार्क में जिला महामंत्री विनोद सारस्वत के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में विधायक रामप्रताप कासनिया, पूर्व विधायक राजेन्द्र भादू, पूर्व विधायक अशोक नागपाल पालिकाध्यक्ष ओम प्रकाश कालवा, पूर्व पालिकाध्यक्ष आरती शर्मा,काजल छाबड़ा, नगरमंडल अध्यक्ष सुरेश मिश्रा विशेष रूप से उपस्थित रहे। विधायक ने कहा कि वन्दे सरहद तुझे सलाम कार्यक्रम का आयोजन बॉर्डर पर स्थित गांवो में युवा मोर्चा के द्वारा किया जा रहा है। यह बॉर्डर विलेज अभियान का द्वितीय चरण है। इस चरण के माध्यम से प्रत्येक मंडल पर युवा मोर्चा केंद्र सरकार की योजनाओं बीएडीपी योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, शौचालय, सड़कों का निर्माण, योजनाओं का लाभ ग्रामीणों को मिले सरहदी गांवों का हर एक नागरिक देश का प्रथम नागरिक हैं। क्योंकि बॉर्डर पर जब भी कोई समस्या आती है तो उस गाँव का हर एक नागरिक देश की सेना के साथ कंधे से कंधा मिलाकर तैयार खड़ा होता है। देश के विकास में बॉर्डर क्षेत्र की भूमिका की अहमियत को समझते है इसलिए इस कार्यक्रम के द्वारा युवा मोर्चा गांवों में जाकर ग्रामवासियों को मिलकर केंद्र सरकार द्वारा संचालित सभी प्रकार की योजनाओं का प्रचार प्रसार कर जागृति उत्पन्न कर रहे हैं। कार्यक्रम का मंच संचालन नगर उपाध्यक्ष प्रेम राठौड़ व युवा मोर्चा नगर महामंत्री युधिष्ठिर ने किया।  सुभाष गुप्ता, अशोक आसेरी, सुरेश सुथार,गौरव बंसल, महेंद्र निर्वाण, दीपक छाबड़ा, योगेश स्वामी, सुभाष सोनगरा, पंडित मोहन शास्त्री, पूर्व पालिकाउपाध्यक्ष पवन ओझा, सुनील छाबड़ा, विक्रम खिंची, सुभाष बावरी, विजय कुमार, हिमांशु कोठारी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
 
 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!