Dark Mode
पाँच दिवसीय एस.यू.पी.डब्ल्यू शिविर में विभिन्न प्रतियोगिताएं हुई आयोजित

पाँच दिवसीय एस.यू.पी.डब्ल्यू शिविर में विभिन्न प्रतियोगिताएं हुई आयोजित

बहरोड़। कस्बे के नारायणी देवी महिला शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय व ग्लोबल शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय के संयुक्त तत्वाधान में पाँच दिवसीय एस.यू.पी.डब्ल्यू शिविर का शुक्रवार को समापन किया गया। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत पाँच दिवसीय शिविर में छात्र-छात्राओं द्वारा राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद, नई दिल्ली द्वारा निर्धारित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसके अंतर्गत प्रथम दिन प्रशिक्षणार्थियों द्वारा महाविद्यालय भवन व अन्य सार्वजनिक स्थानों की साफ-सफाई की गई। दूसरे दिन महाविद्यालय में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। तृतीय दिवस पर प्रशिक्षणार्थियों द्वारा धार्मिक स्थान यात्रा के अंतर्गत ग्राम दहमी स्थित मां मंशा माता मंदिर परिसर व तालाब के आसपास परिसर की साफ-सफाई की तथा चतुर्थ दिवस पर प्रशिक्षणार्थियों द्वारा पर्यावरण बचाओ, राष्ट्र निर्माण, आत्मनिर्भर भारत तथा महिला व बाल विकास के संदेश देते हुए पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता आयोजित की गई तथा अंतिम दिवस पर मेहंदी व रंगोली प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें सभी प्रशिक्षणार्थियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया तथा विजेता व उपविजेता प्रशिक्षणार्थियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान प्रशिक्षणार्थियों में काफी उत्साह देखने को मिला। शिविर समापन कार्यक्रम की मुख्य अतिथि कॉलेज चैयरपर्सन डॉ नीलम यादव ने प्रशिक्षणार्थियों को समाजसेवा, सफाई व प्रतियोगिता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए किए गए कार्यों का अवलोकन किया तथा प्रशिक्षणार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ सह शैक्षणिक गतिविधियों व समाज सेवा में आगे बढ़ने का आह्वान किया गया। इस अवसर बी. एड. प्राचार्य डॉ. संजय कुमार ने सभी प्रशिक्षणार्थियों को इस प्रकार के कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने हेतु प्रोत्साहित किया तथा समय-समय पर आयोजित होने वाली विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से अपने व्यक्तित्व का परिचय देने हेतु आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। कॉलेज निदेशक डॉ. ओम प्रकाश यादव ने सभी प्रशिक्षणार्थियों व समस्त स्टाफ को सुंदर आयोजन के लिए बधाई दी व कहा कि इस प्रकार के आयोजन से राष्ट्र निर्माण की भावना प्रज्जवलित होती है। इस दौरान देवेंद्र यादव, सुनील यादव, प्रताप सिंह, निशा यादव, राजकुमार सैनी, अजय सिंह, धर्मेंद्र यादव, भागवंती प्रजापत, अनिल प्रजापत, अमर चंद शर्मा, पृथ्वी सिंह, जगवीर यादव सहित समस्त स्टाफ व प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे।

 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!