Dark Mode
विश्व पर्यटन दिवस पर होंगे विविध आयोजन

विश्व पर्यटन दिवस पर होंगे विविध आयोजन

कोटा। 27 सितम्बर को आयोजित होने वाले विश्व पर्यटन दिवस की तैयारियों को लेकर गुरुवार को पर्यटक स्वागत केंद्र में बैठक आयोजित की गई। बैठक में 27 सितम्बर को यूएनडब्ल्यूटीओ द्वारा घोषित थीम ‘डिजिटल एजेंडा एंड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टू रीडिजाईन ट्यूरिज्म’ से संबंधित कार्यक्रमों के आयोजन पर चर्चा की गई।
विश्व पर्यटन दिवस पर पौधारोपण, पर्यटकों का स्वागत, प्रमुख पर्यटन स्थलों पर सफाई अभियान, शहर के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, हेरिटेज वॉक तथा शहर के विभिन्न स्कूल कॉलेज के छात्र-छात्राओं की पेंटिग एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
बैठक में कोटा विकास प्राधिकरण के अधिशाषी अभियंता महेन्द्र सक्सेना, कोटा यूनिवर्सिटी से हेड ऑफ टूरिज्म डिपार्टमेट डॉ. अनुकृति शर्मा, हाडौती टूरिज्म डेवलपमेंट सोसायटी के अध्यक्ष रवीन्द्र सिंह तोमर एवं सचिव होटल फेडरेशन ऑफ राजस्थान कोटा डिविजन नीरज भटनागर, राजीव गुप्ता, अभिनव चतुर्वेदी, राव माधोसिंह म्यूजियम ट्रस्ट से आशुतोष दाधीच एवं एलबीएस कॉलेज ऑफ होटल मेनेजमेंट से आयुष टेहलयानी, सिटी पार्क से तन्मय ऑबेराय, हाड़ौती हेरिटेज वॉक से सर्वेश हाड़ा, कोटा हेरिटेज सोसायटी से विक्टोरिया सिंह, पंरिदों के सफर से सारांश रामावत, कोटा भम्रण संस्था से अमित गोयल, के.पी. जोस तथा अन्य विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
सहायक निदेशक पर्यटन संदीप श्रीवास्तव ने सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!