Dark Mode
महावीर जयंती के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन

महावीर जयंती के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन

मदनगंज किशनगढ़। सकल स्थानकवासी समाज व श्वेतांबर मूर्तिपूजक संघ की ओर से भगवान महावीर स्वामी का 2622वा जन्म कल्याणक महोत्सव 3 अप्रैल को धूमधाम से मनाया जाएगा। अध्यक्ष कैलाश चंद पीपाड़ा व मंत्री अरविंद मोदी ने बताया कि इस अवसर पर सुबह 5:30 बजे शिवाजी नगर स्थित श्री ब्रज मधुकर स्मृति भवन से प्रभात फेरी निकाली जाएगी। जो शहर के विभिन्न मार्गो से होती हुई ओसवाली मोहल्ला स्थित स्थानक भवन पहुंचेगी। समाज के राजेन्द्र दरडा, धर्मेन्द्र चौपड़ा, जितेन्द्र कोठारी, राजेश मेहता ने बताया कि सम्मान समारोह का आयोजन श्रीमती सूरज देवी पाटनी सभागार में सुबह 10:30 बजे से किया जाएगा। जिसके अंतर्गत श्री ओसवाल नवयुवक मंडल व वीर युवा शाखा की नवीन कार्यकारिणी का पद दायित्व ग्रहण समारोह होगा। कार्यक्रम में समाज की विभूतियों एवं प्रतिभाओं का सम्मान किया जाएगा। इसके पश्चात सकल स्थानकवासी समाज व श्वेतांबर मूर्तिपूजक संघ समाज का वात्सल्य भोज का आयोजन होगा।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!